रूस, इंजरलीक छावनी का प्रयोग कर सकता हैः तुर्की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21238-रूस_इंजरलीक_छावनी_का_प्रयोग_कर_सकता_हैः_तुर्की
तुर्की के प्रधानमंत्री ने कहा है कि अगर रूस, इंजरलीक छावनी इस्तेमाल करना चाहे तो वह एेसा कर सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २१, २०१६ ११:०३ Asia/Kolkata
  • रूस, इंजरलीक छावनी का प्रयोग कर सकता हैः तुर्की

तुर्की के प्रधानमंत्री ने कहा है कि अगर रूस, इंजरलीक छावनी इस्तेमाल करना चाहे तो वह एेसा कर सकता है।

बिन अली येलद्रिम ने शनिवार को कहा कि अगर रूस, दाइश के ख़िलाफ़ कार्यवाही में इंजरलीक छावनी इस्तेमाल करना चाहता है तो कर सकता है किन्तु अभी तक रूस ने तुर्की से इस तरह का अनुरोध नहीं किया है।

अनातोली न्यूज़ के अनुसार, येलद्रिम ने पत्रकारों से कहा, “तुर्की ने इंजरलीक हवाई छावनी दाइश के ख़िलाफ़ कार्यवाही के लिए बनायी है। इस समय अमरीका और क़तर इसे इस्तेमाल कर रहे हैं। मुमकिन है दूसरे देश भी इस छावनी को इस्तेमाल करना चाहें तो इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसा कि जर्मन भी इसे इस्तेमाल कर रहे हैं।”

जब तुर्क प्रधानमंत्री से पत्रकार ने यह पूछा कि क्या मॉस्को भी इस हवाई छावनी को इस्तेमाल कर सकता हैं तो उन्होंने कहा, “अगर ज़रूरत पड़े तो इंजरलीक छावनी इस्तेमाल की जा सकती है।”

इसके साथ ही तुर्क प्रधानमंत्री ने कुछ मीडिया हल्क़ों में गश्त कर रही उन रिपोर्टों का खंडन किया जिनेमें यह दावा किया गया है कि रूस ने अपनी वायुसेना के लिए इंजरलीक छावनी के इस्तेमाल के संबंध में तुर्की पर दबाव डाला है।(MAQ/N)