इस्राईल को हमास की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21421-इस्राईल_को_हमास_की_चेतावनी
हमास के एक प्रवक्ता ने कहा है कि इस्राईल, ग़ज्ज़ा में युद्ध विराम की पाबंदी नहीं कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २३, २०१६ १२:५६ Asia/Kolkata
  • इस्राईल को हमास की चेतावनी

हमास के एक प्रवक्ता ने कहा है कि इस्राईल, ग़ज्ज़ा में युद्ध विराम की पाबंदी नहीं कर रहा है।

हमास के प्रवक्ता मुशीरुल मिस्री ने अल-आलम टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, ग़ज्ज़ा पर इस्राईल के नए हवाई हमलों से साबित हो गया है कि वह युद्ध विराम का सम्मान नहीं करता। अल-मिस्री का कहना था कि प्रतिरोधी आंदोलन हमास, इस्राईल को चेतावनी दे रहा है और एलान कर रहा है कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहे।

 

उधर इस्राईली अधिकारियों का दावा है कि तेल अवीव ग़ज्ज़ा पर हमला करने का कोई इरादा नहीं रखता। इसके बावजूद इस्राईली युद्धक विमान कई बार ग़ज्ज़ा पर हमला कर चुके हैं। फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी गुटों का कहना है कि वे इस्राईल के हमलों पर  चुप नहीं बैठे रहेंगे और इसका जवाब देंगे। उल्लेखनीय है कि 2014 में ग़ज्ज़ा पर इस्राईल के व्यापक हमलों के बाद ज़ायोनी शासन और हमास के बीच युद्ध विराम का समझौता हुआ था। msm