यमनी सैनिक नजरान बांध के निकट पहुंच चुके हैं
सऊदी रहस्यों का भांडाफोड़ करने वाले एक कार्यकर्ता का कहना है कि यमनी सेना सऊदी अरब के नजरान बांध के निकट पहुंच चुकी है।
सोशल मीडिया पर आले सऊद परिवार के रहस्यों का भांडोफोड़ करने वाले आले सऊद परिवार के रहस्यमयी सदस्य ने जो सोशल मीडिया में मुजतहिद के नाम से जाने जाते हैं, ट्वीटर पर कहा है कि यमनी बलों का नजरान बांध के निकट पहुंचना सऊदी अरब के लिए शर्मनाक है। इसी के साथ उनका कहना है कि यमनी सैनिकों ने सऊदी अरब का एक अपाची हेलिकॉप्टर मार गिराया है। यमन युद्ध की सूचना प्रसारण समिति ने हाल ही में सऊदी सीमा में यमनी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों की प्रगति की सूचना दी थी।
इस रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सैनिकों ने नजरान बांध के निकट सऊदी सेना की कई चौकियों पर नियंत्रण कर लिया है। नजरान बांध नजरान शहर से पश्चिम में 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह सऊदी अरब के सबसे बड़े एवं अहम बांधों में से एक है। msm