सीरिया के संबंध में तुर्की के दृष्टिकोण में बहुत बड़ा बदलाव
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21520-सीरिया_के_संबंध_में_तुर्की_के_दृष्टिकोण_में_बहुत_बड़ा_बदलाव
सीरिया शांति वार्ता में सीरियाई सरकार के प्रतिनिधियों के भाग लेने पर तुर्क सरकार का स्वर बदल गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २४, २०१६ १२:४० Asia/Kolkata
  • सीरिया के संबंध में तुर्की के दृष्टिकोण में बहुत बड़ा बदलाव

सीरिया शांति वार्ता में सीरियाई सरकार के प्रतिनिधियों के भाग लेने पर तुर्क सरकार का स्वर बदल गया है।

न्यूज़ एजेंसी इस्ना के अनुसार, तुर्की के उपप्रधान मंत्री नोमान कोरतुलमूश ने एन टीवी से बातचीत में कहा कि इस बात में कोई शक नहीं कि सीरिया शांति वार्ता में दमिश्क़ सरकार का प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। तुर्क सरकार के स्वर में यह बदलाव ऐसी स्थिति में है कि इससे पहले तक तुर्की हमेशा यह रट लगाए रहता था कि सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद सत्ता से हटें ताकि शांति संभव हो, किन्तु तुर्क सरकार के ताज़ा दृष्टिकोण को इस संदर्भ में तुर्की की विदेश नीति में नए क्रम की शुरुआत कहा जा सकता है। (MAQ/N)