यमन युद्ध की समाप्ति पर अमरीकी विदेश मंत्री का बल
अमरीका के विदेश मंत्री ने बल देकर कहा है कि यमन का युद्ध समाप्त होना चााहिए।
जाॅन केरी ने गुरुवार को जद्दा में सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल अलजुबैर के साथ एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में कहा कि यमन में रक्तपात लम्बा हो चुका है और अब इस युद्ध को समाप्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यमन में मानवीय स्थिति बहुत अधिक दयनीय हो चुकी है और बीस लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं और यह देश अकाल की कगार पर पहुंच गया है।
अमरीकी विदेश मंत्री ने इसी तरह बताया कि यमन में सभी पक्षों की सम्मिलिति से एक व्यापक राष्ट्रीय सरकार के गठन और हूसियों द्वारा किसी तीसरे पक्ष को अपने हथियार सौंपने के बारे में सऊदी अरब से सहमति हुई है। उन्होंने कहा कि यमन के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि इस्माईल वलद शैख़ यमन के सभी पक्षों के साथ विचार-विमर्श का नया चरण आरंभ करेंगे। जाॅन केरी ने कहा कि उनका देश, सऊदी अरब की सुरक्षा व प्रभुसत्ता को सुनिश्चित बनाए जाने पर बल देता है। (HN)