दक्षिणी सऊदी अरब में 8 सऊदी सैनिक मरे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21731-दक्षिणी_सऊदी_अरब_में_8_सऊदी_सैनिक_मरे
यमन की संयुक्त सेना ने दक्षिणी सऊदी अरब की पहाड़ियों में आगे बढ़ते हुए 8 सऊदी सैनिकों को मार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २६, २०१६ २१:४० Asia/Kolkata
  • दक्षिणी सऊदी अरब में 8 सऊदी सैनिक मरे

यमन की संयुक्त सेना ने दक्षिणी सऊदी अरब की पहाड़ियों में आगे बढ़ते हुए 8 सऊदी सैनिकों को मार दिया है।

फार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को असारुल्लाह और यमन की सेना की संयुक्त कार्यवाही में सऊदी अरब के असीर नामक क्षेत्र में अश्शीबानी पहाड़ियों पर यमनी सेना का क़ब्ज़ा हो गया। 

यमन की सेना ने बताया है कि इस अभियान में यमन की सेना ने सऊदी चेकपोस्टों को तबाह कर दिया और सऊदी सेना के बहुत से उपकरणों पर क़ब्ज़ा कर लिया। 

खबरों में बताया गया है कि यमनी सेना के हमले के बाद सऊदी सैनिक चेकपोस्ट छोड़ कर भाग गये। 

इसी प्रकार यमनी सेना के तोपखाने ने शुक्रवार को नजरान और जीज़ान में कई सऊदी सैन्य ठिकानों पर गोलाबारी की जिसमें कई सऊदी सैनिक मारे गये। 

सऊदी अरब कुछ अरब देशों के साथ गठबंधन बना कर यमन पर बमबारी कर रहा है जिससे अब तक हज़ारों यमनी नागरिक मारे जा चुके हैं। (Q.A.)