यमन के बुनियादी ढांचों पर सऊदी अरब की बमबारी जारी है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21817-यमन_के_बुनियादी_ढांचों_पर_सऊदी_अरब_की_बमबारी_जारी_है
यमन पर सऊदी अरब के जारी अतिक्रमण के क्रम में सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के बुनियादी ढांचों पर बमबारी की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २७, २०१६ १५:०४ Asia/Kolkata
  • यमन के बुनियादी ढांचों पर सऊदी अरब की बमबारी जारी है

यमन पर सऊदी अरब के जारी अतिक्रमण के क्रम में सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के बुनियादी ढांचों पर बमबारी की।

शनिवार को सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के उत्तरी प्रांतों सअदा, हज्जा और उमरान में बिजली के खम्बों और गैस के स्टेशनों पर बमबारी की जिसके नतीजे में इन सभी इकाइयों की गतिविधियां रुक गयीं। यमन के अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, सऊदी युद्धक विमानों ने हज्जा प्रांत के अबस सेक्टर में बनी हसन इलाक़े के बिजली के खम्बों पर चार बार हवाई हमला किया। इसी प्रकार सऊदी युद्धक विमानों ने सअदा प्रांत में गैस स्टेशनों और बिजली के खम्बों पर चार बार और उमरान प्रांत में इसी तरह के बुनियादी ढांचों आठ बार बमबारी की।

 

सऊदी युद्धक विमानों ने शनिवार तड़के सनआ प्रांत के बनी हारिस इलाक़े और मआरिब प्रांत के सरवाह इलाक़े पर कई बार बमबारी की। सऊदी अरब यमन में बड़ी संख्या में स्कूलों, अस्पतालों, आवासीय इलाक़ों, सड़कों, बाज़ारों और शरणार्थी कैम्पों को बमबारी करके तबाह कर  चुका है। (MAQ/N)