यमन पन सऊदी अरब का हालिया हमला, १२ हताहत
Aug २७, २०१६ २२:४४ Asia/Kolkata
यमन के तउज़ प्रान्त में सऊदी अरब के युद्धक विमानों की बमबारी में कम से कम 10 यमनी नागरिक मारे गये।
शनिवार को अमसीरा टीवी चैनल की एक रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में 11 लोग घायल भी हुए ।
सऊदी युद्धक विमानों ने इसी प्रकार दक्षिणी सऊदी अरब के असीर क्षेत्र में अस्साबान सैन्य छावनी पर क्लस्टर बम बरसाए। सऊदी अरब की इस छावनी पर यमनी सैनिकों का क़ब्ज़ा है।
यमन के हिज्जा प्रांत में भी सऊदी युद्धक विमानों ने लकड़ी के एक कारखाने पर बमबारी की जिसमें 2 यमनी नागरिक मारे गये।
सऊदी अरब के हमलों के जवाब में यमनी की सेना और स्वंय सेवी बल ने दक्षिणी सऊदी अरब के जीज़ान प्रान्त में स्थित अलबुहतीत और अलमुन्तज़ा नामक दो छावनियों पर मिसाइल बरसाए। (Q.A.)
टैग्स