कुर्दों की तुर्की को चेतावनी, तुर्की कुबानी पर धावा न बोले
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21856-कुर्दों_की_तुर्की_को_चेतावनी_तुर्की_कुबानी_पर_धावा_न_बोले
सीरिया के कुबानी शहर के कुर्दों ने इस शहर पर तुर्की के संभावित धावे की ओर से सचेत करने के लिए प्रदर्शन किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०१६ ०९:०१ Asia/Kolkata
  • एक तुर्क टैंक 26 अगस्त 2016 को तुर्क सीमावर्ती शहर करकमीस से सीरिया में दाख़िल होते हुए
    एक तुर्क टैंक 26 अगस्त 2016 को तुर्क सीमावर्ती शहर करकमीस से सीरिया में दाख़िल होते हुए

सीरिया के कुबानी शहर के कुर्दों ने इस शहर पर तुर्की के संभावित धावे की ओर से सचेत करने के लिए प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन ऐसी स्थिति में हुआ कि शनिवार को सशस्त्र कुर्द बल वाई पी जी द्वारा कुर्दों के बीच प्रसारित रिपोर्ट में कहा गया है कि तुर्क सेना कुबानी में दाख़िल होने की तय्यारी कर रही थी।

 

कुबानी के एक नागरिक ने कहा, “हम उन्हें दाख़िल नहीं होने देंगे। अगर ज़रूरी हुआ तो हम यहां महीनों ठहरे रहेंगे और इस भूमि की रक्षा करेंगे।”

 

ज्ञात रहे कि वाई पी जी अमरीका समर्थित सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ का गठबंधन है जो दाइश के ख़िलाफ़ लड़ रहा है। वाई पी जी ने दावा किया कि शुक्रवार की रात कुबानी के निकट स्थित एक गांव पर तोप के गोले  फ़ायर किए गए और वाई पी जी के ठिकानों पर भी तुर्क सेना ने गोले फ़ायर किए।

 

ज्ञात रहे जनवरी 2015 में कुर्द फ़ोर्सेज़ ने कुबानी को तकफ़ीरी आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद कराया था जिसका दाइश ने घेराव कर रखा था। जब दाइश के आतंकी कुबानी में दाख़िल हुए तो सैकड़ों की संख्या में कुर्द नागरिकों ने पड़ोसी देश तुर्की में शरण ली जहां उन्हें सीरिया की सीमा के निकट रखा गया था।

27 अगस्त को तुर्की ने सीमा पार सीरिया के उत्तरी क़स्बे जराबलस में सैकड़ों सैनिक और दर्जनों टैंक तैनात किए हैं। जराबलस से कुबानी 40 किलोमीटर दूर है। (MAQ/N)