यमन पर सऊदी अरब का क्लस्टर बम से हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i22030-यमन_पर_सऊदी_अरब_का_क्लस्टर_बम_से_हमला
सऊदी अरब ने यमन पर क्लस्टर बम से हमला किया है जिसके दौरान अनेक लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३०, २०१६ ०४:४९ Asia/Kolkata
  • यमन पर सऊदी अरब का क्लस्टर बम से हमला

सऊदी अरब ने यमन पर क्लस्टर बम से हमला किया है जिसके दौरान अनेक लोग मारे गए हैं।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब ने यमन पर अपने हवाई हमले जारी रखे जिनमें कम से कम 16 लोग मारे गए। ज़ेमार प्रांत के हेदा शहर पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमले में 5 लोग मारे गए और 6 अन्य घायल हुए। इसी शहर में एक संपर्क मार्ग पर भी सऊदी अरब ने हवाई हमला किया जिसमें 5 लोग घायल हुए और भारी क्षति हुई। राजधानी सनआ के ज़हबान क्षेत्र के एक बाज़ार पर सऊदी युद्धक विमानों के हमले में पांच आम नागरिकों के मारे जाने की सूचना है।

 

यमन के सअदा प्रांत के सेहार शहर पर सऊदी अरब के हवाई हमलों के दौरान एक क्लस्ट बम भी फटा जिसके परिणाम स्वरूप पांच यमनी बच्चे हताहत हो गए। इसी शहर के आवासीय इलाक़ों पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमले में एक महिला मारी गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। (HN)