दक्षिणी यमन में आत्मघाती हमले में 71 मरे
दक्षिणी यमन के अदन शहर में आत्मघाती हमले में मारे जाने वालों की संख्या बढ़ कर 71 हो गई है।
स्काई न्यूज़ के अनुसार दक्षिण यमन में आत्मघाती हमले में मारे जाने वालों की संख्या बढ़ कर 71 हो गई है घायल होने वालों की संख्या 98 बताई गई है। तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश ने इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है। यमन के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि एक आतंकवादी ने दक्षिण यमन में एक सैन्य ठिकाने के पास विस्फोटकों से भीर अपनी बेल्ट को उड़ा दिया।
अदन के दक्षिण क्षेत्र पर यमन के भगोड़े पूर्व राष्ट्रपति मंसूर हादी के पिट्ठुओं का क़ब्ज़ा है। यमन पर सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के हमले शुरू होने के बाद से ही इस देश के दक्षिणी क्षेत्रों में दाइश और अलक़ाएदा जैसे आतंकी गुटों की गतिविधियों में काफ़ी वृद्धि हुई है और इन गुटों ने दक्षिणी यमन को अशांत बना रखा है। एक अन्य रिपोर्ट यह है कि यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में स्थित अबू हमदान नामक छावनी पर कई राॅकेट फ़ायर किए। (HN)