यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण जारी, कई इलाक़ों पर बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i22573-यमन_पर_सऊदी_अरब_का_अतिक्रमण_जारी_कई_इलाक़ों_पर_बमबारी
यमन पर सऊदी युद्धक विमानों ने कई बार बमबारी की।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep ०४, २०१६ १७:३४ Asia/Kolkata
  • यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण जारी, कई इलाक़ों पर बमबारी

यमन पर सऊदी युद्धक विमानों ने कई बार बमबारी की।

यमन के अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, अतिक्रमणकारी सऊदी युद्धक विमानों ने रविवार की सुबह यमन के सनआ प्रांत के हमेदान ज़िले के जाएफ़ इलाक़े पर 3 बार बमबारी की।

इसी प्रकार सऊदी युद्धक विमानों ने पश्चिमी यमन के हुदैदा प्रांत के हीज इलाक़े में दूर संचार के नेटवर्क और उत्तरी यमन के सअदा प्रांत के बाक़िम ज़िले में एक नागरिक के घर पर बमबारी की।

इस बीच सऊदी युद्धक विमानों ने प्शचिमी यमन के हज्जा प्रांत के हरज़ ज़िले में दस बार बमबारी की।

शनिवार को सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के सनआ और सअदा में कई इलाक़ों पर बमबारी की जिसमें 14 बेगुनाह यमनी नागरिक मारे गए और कई बच्चे घायल हुए।

यमनी सेना और स्वयंसेवी बल ने भी सऊदी अरब के अतिक्रमण के जवाब मे रिवार कत सऊदी अरब के दक्षिणी भाग में स्थित जीज़ान प्रांत में सामेता शहर में सऊदी सेना के ठिकानों पर रॉकेट मारे। (MAQ/N)