बग़दाद में दाइश के कई आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i22693-बग़दाद_में_दाइश_के_कई_आतंकी_ढेर
बग़दाद में इराक़ी सेना की कार्यवाही में दाइश के कई आतंकी मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०५, २०१६ १४:५१ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में दाइश के कई आतंकी ढेर

बग़दाद में इराक़ी सेना की कार्यवाही में दाइश के कई आतंकी मारे गए।

समाचार एजेंसी वाअ के अनुसार, इराक़ी सैनिकों ने पश्चिमी बग़दाद में दाइश के आतंकियों की एक सुरंग का पता लगने पर कार्यवाही की जिसमें कई आतंकियों ढेर हो गए। यह 75 मीटर लंबी सुरंग थी जिसमें आतंकियों ने कम से कम 19 बम फ़िट किए थे।

 

इसी प्रकार इराक़ी सैनिकों ने इराक़ के पश्चिमी प्रांत अलअंबार के फ़ल्लूजा शहर के नज़ाल इलाक़े में 7 बम नाकाम बनाए। इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी इराक़ के अलअंबार प्रांत के केन्द्र रुमादी के उत्तर में स्थित ख़ालेदिया टापू की आज़ादी की कार्यवाही में, दाइश के 12 कमान्डर मारे गए। (MAQ/N)