लगभग 1 लाख हाजी सऊदी कुप्रबंधन की बलि चढ़े
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i22963-लगभग_1_लाख_हाजी_सऊदी_कुप्रबंधन_की_बलि_चढ़े
हज व उम्रा नेटवर्क ने सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े लीक करते हुए बताया है कि पिछले 13 साल में 90276 हाजी सऊदी अरब के कुप्रबंधन के कारण मौत की नींद सो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०८, २०१६ १४:३० Asia/Kolkata
  • लगभग 1 लाख हाजी सऊदी कुप्रबंधन की बलि चढ़े

हज व उम्रा नेटवर्क ने सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े लीक करते हुए बताया है कि पिछले 13 साल में 90276 हाजी सऊदी अरब के कुप्रबंधन के कारण मौत की नींद सो गए।

हज व उम्रा नेटवर्क ने ट्वीटर पेज पर लिखा है कि हाजियों की यह संख्या वर्ष 1423 हिजरी क़मरी से पिछले हिजरी क़मरी साल तक की है। आले सऊद शासन की ओर से हज के मामले में लापरवाही दिखाने के नतीजे में इन हाजियों की मौत हुयी। इस रिपोर्ट में बल दिया गया है कि इस संख्या में 56895 पुरुष और 33344 औरतें थीं जबकि 32 लोगों का लिंग स्पष्ट न हो सका। इस रिपोर्ट के एक अन्य भाग में आया है, “मरने वाले इन हाजियों में 31411 सऊदी नागरिक थे जबकि मरने वालों में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के हाजी थे जो सऊदी शासन के कुप्रबंधन के कारण जान से हाथ धो बैठे।”

 

हज व उम्रा नेटवर्क के अनुसार, पिछले 13 साल में इंडोनेशिया के 5897, मिस्र के 5500, नाइजीरिया के 4989, म्यांमार के 4192, भारत के 3744, बांग्लादेश के 3617 और यमन के 3313 हाजी हताहत हुए। इस रिपोर्ट अनुसार हज के दौरान मरने वाले हाजियों की सूचि में सीरिया, अलजीरिया, सूडान, मोरक्को, ईरान, तुर्की और मलेशिया भी हैं। ज्ञात रहे कि पिछले साल सऊदी शासन की ओर से हज के मामले में कुप्रबंधन के कारण हज के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक घटना घटी जिसमें 7000 हाजी मिना में शहीद हुए। (MAQ/N)