इस्राईल का फ़ाइटर जेट और ड्रोन सीरियाई सेना ने मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i23371-इस्राईल_का_फ़ाइटर_जेट_और_ड्रोन_सीरियाई_सेना_ने_मार_गिराया
सीरियाई सेना के एयर डिफ़ेन्स सिस्टम ने ज़ायोनी सेना के एक युद्धक और एक ड्रोन विमान को मार गिराया है। ये विमान सीरिया की वायु सीमा का उल्लंघन करते हुए इस देश के भीतर दाख़िल हुए थे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १३, २०१६ १०:१७ Asia/Kolkata
  • इस्राईल का फ़ाइटर जेट और ड्रोन सीरियाई सेना ने मार गिराया

सीरियाई सेना के एयर डिफ़ेन्स सिस्टम ने ज़ायोनी सेना के एक युद्धक और एक ड्रोन विमान को मार गिराया है। ये विमान सीरिया की वायु सीमा का उल्लंघन करते हुए इस देश के भीतर दाख़िल हुए थे।

सीरियाई टीवी चैनल अलअख़बारिया के अनुसार, सशस्त्र बल के कमान्डर ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “ज़ायोनी सेना का एक युद्धक विमान तड़के 3 बजे सीरियाई सेना की छावनी पर हमला करने के लिए क़ुनैतरा क्षेत्र से सीरिया की वायु सीमा में दाख़िल हुआ था कि देश के एयर डिफ़ेन्स सिस्टम ने उसे मार गिराया।” इसी प्रकार सीरियाई सेना ने ज़ायोनी सेना के एक ड्रोन विमान को भी मार गिराने की सूचना दी। सीरिया की सशस्त्र सेना की कमान की ओर से जारी बयान में आया है कि क़ुनैतरा क्षेत्र की ओर से ज़ायोनी सेना के इस हवाई अतिक्रमण का लक्ष्य आतंकियों का मनोबल बढ़ाना था जो निरंतर हार रहे हैं।

 

ज़ायोनी सेना के युद्धक विमानों ने सीरिया के गोलान हाइट्स के इलाक़े में इस देश की सेना की छावनियों को निशाना बनाया था। इसी प्रकार सीरियाई सेना ने क़ुनैतरा के उत्तरी छोर में रॉकेट के ज़रिए आतंकियों के 3 टैंक ध्वस्त कर दिए हैं। सीरियाई सेना ने ज़ायोनी शासन का समर्थन प्राप्त आतंकियों के क़ुनैतरा में हमले को भी नाकाम बना दिया। (MAQ/N)