दक्षिणी यमन में झड़पें, दर्जनों हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i23608-दक्षिणी_यमन_में_झड़पें_दर्जनों_हताहत
यमन के दक्षिणी प्रांत तइज़ में यमनी बलों और सऊदी एजेंटों के बीच होने वाली भीषण झड़पों में कम से कम चालीस लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १६, २०१६ ०४:४० Asia/Kolkata
  • दक्षिणी यमन में झड़पें, दर्जनों हताहत

यमन के दक्षिणी प्रांत तइज़ में यमनी बलों और सऊदी एजेंटों के बीच होने वाली भीषण झड़पों में कम से कम चालीस लोग मारे गए हैं।

फ़्रांस प्रेस ने यमन के भगोड़े पूर्व राष्ट्रपति मंसूर हादी से जुड़े एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट दी है कि अंसारुल्लाह आंदोलन के जवानों व यमनी सेना और मंसूर हादी के किराए के सैनिकों के बीच तइज़ के आस-पास होने वाली पिछले दो दिनों की झड़पों में कम से कम चालीस लोग मारे गए और दसियों अन्य घायल हो गए हैं। अंसारुल्लाह और सऊदी अरब समर्थित मंसूर हादी के प्रतिनिधिमंडल के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद यमन में झड़पों में तीव्रता आ गई है।

 

इस बीच सैन्य सूत्रों ने घोषणा की है कि अंसारुल्लाह के जवानों ने गुरुवार को सऊदी अरब के सीमावर्ती प्रांत जीज़ान के आस-पास के इलाकों में कार्यवाही करके सऊदी सैनिकों को जानी नुक़सान पहुंचाया है। सनआ में अंसारुल्लाह के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया है कि इस हमले में अंसारुल्लाह के जवानों ने जबल दुख़ान नामक पहाड़ी पर क़ब्ज़ा करने के अलावा इस क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण अड्डे को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है। उन्होंने बताया कि इस कायवाही में सऊदी अरब की रैपिड एक्शन फ़ोर्स का एक कमांडर मारा गया। (HN)