इराक़ी सेना ने एक और टापू आज़ाद कराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i24124-इराक़ी_सेना_ने_एक_और_टापू_आज़ाद_कराया
इराक़ी सेना ने हदीसा टापू को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद कराया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २१, २०१६ १४:०९ Asia/Kolkata
  • इराक़ी सेना ने एक और टापू आज़ाद कराया

इराक़ी सेना ने हदीसा टापू को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद कराया।

सूमरिया न्यूज़ के अनुसार, इराक़ी सैनिकों ने क़बायली स्वयंसेवी बलों के साथ मिलकर अंबार प्रांत के हदीसा टापू को पूरी तरह आज़ाद करा लिया। हदीसा टापू, हदीसा शहर से 160 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

उल्लेखनीय है कि हदीसा टापू में तीन गांव ख़ालेदिया, उमैरिया और कुसैरयात स्थित हैं।

इराक़ के सैन्य सूत्र के अनुसार, इराक़ी सैनिकों ने हदीसा टापू की आज़ादी के बाद बुधवार को बग़दादी टापू की आज़ादी के लिए आगे बढ़ना शुरु कर दिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी सैनिकों ने इस कार्यवाही के दौरान 281 बूबी ट्रैप और 3 कार बम को नाकाम बनाया। इस कार्यवाही के दौरान इराक़ी सैनिकों ने रॉकेट फ़ायर करने के 11 पैड ध्वस्त किए और कुसैरयात इलाक़े में दाइश के 15 आतंकियों को ढेर किया।

दूसरी ओर इराक़ी वायु सेना ने मंगलवार को कर्कूक के 35 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित रेशाद इलाक़े में दाइश के कारों के कारवां पर कार्यवाही की, जिसमें 9 कारें ध्वस्त हुयीं और कम से कम 10 आतंकी ढेर हुए।

इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी सेना की मूसिल की ओर प्रगति के मद्देनज़र दाइश ने मूसिल में एक परेड आयोजित की। (MAQ/N)