सऊदी अरब ने मिना त्रासदी से संबंधित सभी प्रमाण मिटा दिए
मिना त्रासदी को एक वर्ष बीत जाने के बाद सऊदी अरब की सरकार ने मिना त्रासदी में मारे गये लोगों से संबंधित जानकारी मिटा दी है।
इस्ना की रिपोर्ट के अनुसार, मिना त्रासदी इसमें सात हज़ार चार सौ चालीस लोगों के मारे जाने के एक वर्ष बीतने के बाद सऊदी अरब ने इस त्रासदी में मारे गये लोगों की जानकारी मिटा दी है। पहले यह जानकारी सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर थी। अब इस साइट पर इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जब सऊदी अरब की समस्त मीडिया को बहिष्कार का सामना था, मिना त्रासदी में मारे गये लोगों की संख्या 4173 बताई थी जबकि सरकार ने इस त्रासदी में मारे गये लोगों की संख्या 769 बताई थी।
यह एेसी स्थिति में है कि ईरानी अधिकारियों ने सऊदी अरब के मुर्दाघरों का दौरा करने के बाद इन की संख्या सात हज़ार से अधिक बताई थी।
सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अब मिना त्रासदी और इस त्रासदी में मारे गये लोगों के बारे में कोई सूचना नहीं है। समस्त जानकारियों को मिटा दिया गया है तथा स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के सर्च इंजन से मिना शब्द भी हटा दिया गया है। (AK)