इराक़, हीत शहर में दाइश के 60 आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i24490-इराक़_हीत_शहर_में_दाइश_के_60_आतंकी_ढेर
इराक़ के हीत शहर में इराक़ी सेना के ज़मीनी और हवाई हमलों में कम से कम 60 तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २५, २०१६ १७:०६ Asia/Kolkata
  • इराक़, हीत शहर में दाइश के 60 आतंकी ढेर

इराक़ के हीत शहर में इराक़ी सेना के ज़मीनी और हवाई हमलों में कम से कम 60 तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं।

अल-फ़ुरात न्यूज़ एजेंसी के अनुसार अल-अंबार प्रांत के हीत शहर में स्थित तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के ठिकाने पर इराक़ी सैनिकों के हमले में 40 आतंकी ढेर हो गए, जबकि दूसरी ओर हीत शहर के बाहरी क्षेत्रों पर इराक़ी सेना के हवाई हमले में 20 आतंकी मारे गए।

इस बीच इराक़ के पुलिस अधिकारी शाकिर अल-खफ़ाची ने एक बयान जारी करके बताया है कि पश्चिमी अल-अंबार के “रुतबा” और “कूरिया” गांवों पर दाइश के आतंकियों के एक बड़े हमले को विफल बना दिया गया है। इस कार्यवाही में दाइश के कई आतंकी मारे गए और बड़ी मात्रा में गोला बारूद ज़ब्त किया गया है। (RZ)