तुर्की में धमाके और झड़प में 10 सुरक्षा कर्मी मारे गए
Sep २७, २०१६ ०३:५२ Asia/Kolkata
तुर्की के दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों में दो अलग अलग हमलों में कम से कम 10 सुरक्षा कर्मी मारे गए हैं।
अनातोली समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार मारदनी प्रांत में सड़क के किनारे लगाए गए बम के एक विस्फोट में दो सैनिक और और दो स्थानीय सुरक्षा कर्मी मारे गए जबकि छः अन्य घायल हो गए। यह बम सुरक्षा कर्मियों के मार्ग में लगया गया था। स्थानीय अधिकारियों ने इस बम विस्फोट का आरोप पीकेके पर लगाया है।
इसी प्रकार तुर्क सुरक्षा बलों और पीकेके के छापामारों के बीच शीरनाक प्रांत के ओलोदरे नगर के एक राजमार्ग पर होने वाली झड़प में छः सुरक्षा कर्मी मारे गए जबकि एक अन्य घायल हुआ। पीकेके तीन दशकों से तुर्की के दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों में तुर्की की सरकार से सशस्त्र संघर्ष कर रहा है। (HN)
टैग्स