जानिए कौन है दाइश का नया युद्ध मंत्री?
आतंकी गुट दाइश ने इराक़ के तानाशाह सद्दाम के काल में राष्ट्रपति गारद के एक उच्चाधिकारी को अपना नया युद्ध मंत्री नियुक्त किया है।
अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के अलअम्बार प्रांत में स्वयं सेवी बल के एक कमांडर नाज़िम जुग़ैफ़ी ने बताया है कि दाइश ने सीरिया के दैरुज़्ज़ूर क्षेत्र में दो महीने पहले एक हवाई हमले में मारे जाने वाले अपने युद्ध मंत्री अबू उमर शीशानी (चेचन) के स्थान पर सद्दाम के काल में राष्ट्रपति गारद के सदस्य ब्रिगेडियर यासीन सलामा मअाज़ीदी को इस गुट का नया युद्ध मंत्री नियुक्त किया है।
जुग़ैफी ने बताया कि मआज़ीदी उर्फ़ अबू ताहा इराक़ की पूर्व सेना में ब्रिगेडियर के पद पर काम कर रहा था। उनका कहना था कि मआज़ीदी सद्दाम के काल में राष्ट्रपति गारद की विशेष टुकड़ी का कमांडर था और इस गारद में कई अहम पदों पर भी कार्यरत था। स्वयं सेवी बल के इस कमांडर ने बताया कि दाइश का नया युद्ध मंत्री हुदैसा का रहने वाला है और उसने पांच साल पहले दाइश के आज्ञापालन का प्रण लिया थ। अलअंबार के विभिन्न क्षेत्रों में दाइश के सरग़नाओं और यासीन सलामा मअाज़ीदी के बीच अनेक बैठकों के बाद उसे दाइश का नया युद्ध मंत्री बनाए जाने का फ़ैसला किया गया है। (HN)