क़ाना जनसंहार के दोषी की मृत्यु
Sep २८, २०१६ १४:०६ Asia/Kolkata
तेल अवीव के शेबा मेडिकल सेंटर ने पूर्व ज़ायोनी राष्ट्रपति शेमुन पेरिज़ की मौत की सूचना दी है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार पक्षाघात के कारण अस्पताल में भर्ती किए गए पूर्व ज़ायोनी राष्ट्रपति शेमुन पेरिज़ का बुधवार की सुबह स्थानीय समय के अनुसार तीन बज कर चालीस मिनट पर निधन हो गया। पेरिज़ के परिजनों ने मंगलवार को बताया था कि उनकी शारीरिक स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।
93 वर्षीय शेमुन पेरिज़ को दो सप्ताह पहले पक्षाघात के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फ़िलिस्तीनी इंतेफ़ाज़ा का दमन, लाखों फ़िलिस्तीनियों को बेघर करना और क़ाना का जनसंहार पेरिज़ की अमानवीय कार्यवाहियों में शामिल हैं। (HN)
टैग्स