दाइश के साथ मिल कर लड़ने वाला आज़रबाइजानी पहलवान ढेर
आतंकवादीइ गुट दाइश में शामिल होने वाला आज़रबाइजान का एक मशहूर पहलवान इराक़ में मारा गया।
आज़रबाइजान में कुश्ती का चैंपियन रह चुका पहइलवान चाम सोलवारायेफ़ इराक़ में मार दिया गया है। यह पहलवान अलबर्रा के नाम से इराक़ में काफ़ी समय से तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश के एक सरग़ना के रूप में सक्रिय था, जो आज़रबाइजान की राष्ट्रीय कुश्ती टीम का पूर्व सदस्य था। आज़रबाइजान का यह पलहवान, अबू ज़ैद के नाम से कुख्यात एक दाग़िस्तानी नागरिक मुहम्मद अहमदोफ़ के साथ इराक़ में मारा गया
ब्रिटेन के जांच केंद्र के एक विशेषज्ञ जोआना पाराशोक ने चाम सोलवारायेफ़ की पहचान की है जो अबू ज़ैद के नाम से कुख्यात एक दाग़िस्तानी नागरिक मुहम्मद अहमदोफ़ के साथ मारा गया है। चाम सोलवारायेफ़ के इराक़ में मारे जाने से इस बात को बल मिलता है कि आज़रबाइजान की सरकार, दाइश सहित तकफ़ीरी आतंकी गुटों में इस देश के नागरिकों विशेष कर खिलाड़ियों के शामिल होने पर अंकुश लगाने में विफल रही है। (HN)