सऊदी अरब से ख़ाली हाथ लौट रहे पाकिस्तानी मज़दूर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i24847-सऊदी_अरब_से_ख़ाली_हाथ_लौट_रहे_पाकिस्तानी_मज़दूर
सऊदी अरब के कफ़ील, पाकिस्तानी मज़दूरों को ख़ाली हाथ उनके देश लौटा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०१६ १५:५७ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब से ख़ाली हाथ लौट रहे पाकिस्तानी मज़दूर

सऊदी अरब के कफ़ील, पाकिस्तानी मज़दूरों को ख़ाली हाथ उनके देश लौटा रहे हैं।

रियाज़ में पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी शैख़ अब्दुश्शकूर ने बताया कि कई महीनो से वेतन न मिलने के कारण सैकड़ों पाकिस्तानी मज़दूर स्वदेश लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार से पाकिस्तानी मज़दूर स्वदेश लौटने लगे हैं।  इस पाकिस्तानी अधिकारी के अनुसार सऊदी अरब की ओगर नामक निर्माण कंपनी में काम करने वाले साढ़े चार सौ मज़दूर शीघ्र ही पाकिस्तान वापस चले जाएंगे। इस सऊदी कंपनी में साढ़े छः हज़ार से अधिक पाकिस्तानी काम कर रहे हैं जिन्हें 9 महीने से अबतक वेतन नहीं दिया गया है।

 

इस कंपनी में हज़ारों की संख्या में भारत और फ़िलिपीन के मज़दूर भी काम कर रहे थे।  कई महीने तक वेतन न मिलने के कारण उनमें से अधिकांश स्वदेश लौट चुके हैं। पिछले दो साल में सऊदी अरब की तेल की आय बहुत कम हो गई है जिसके कारण बहुत सी कंपनियां ठप्प हो रही हैं क्योंकि उन्होंने सरकारी संस्थाओं से आर्थिक समझौते कर रखे हैं।  इससे पहले सऊदी अरब के सबसे बड़े पब्लीकेशन saudi oger Ltd. ने घोषणा की है कि उसके यहां काम करने वालों के एग्रीमेंट निरस्त किये जाते हैं और वे लोग किसी दूसरी जगह काम की तलाश करें। (HN)