दाइश ने एक गधे को  दी मौत की सज़ा?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i24850-दाइश_ने_एक_गधे_को_दी_मौत_की_सज़ा
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने मूसिल नगर में एक गधे को गोलियों से भून कर मार डाला और अब उस गधे को मूसिल में प्रवेश कराने वाले की ज़ोरों से तलाश कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०१६ १६:४६ Asia/Kolkata
  • दाइश ने एक गधे को  दी मौत की सज़ा?

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने मूसिल नगर में एक गधे को गोलियों से भून कर मार डाला और अब उस गधे को मूसिल में प्रवेश कराने वाले की ज़ोरों से तलाश कर रहे हैं।

इराक़ की सूमरिया न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने एक गधे पर दाइश के सरग़ना अबु बक्र बग़दादी की फोटो लगा कर उसे मूसिल नगर की सड़कों पर छोड़ दिया था। दाइश के आतंकियों ने जब गधे के गले में अपने स्वयंभू ख़लीफ़ा की फोटो देखी तो आग बबुला हो गए और आतंकवादियों ने गधे पर अंधाधुंध फायरिंग करके गधे को मार डाला।

 

अल-आलम टीवी के अनुसार इस घटना के बाद दाइश के आतंकवादी गधे को मूसिल नगर में छोड़ने वालों की तलाश में जुट गए हैं। दाइश ने एलान किया है कि जिन लोगों ने हमारे ख़लीफ़ा का अपमान किया है उनको मौत की सज़ा दी जाएगी।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि दाइश के आतंकी घर घर तलाशी अभियान चला रहे हैं और मूसिल वासियों से कह रहें हैं कि जो भी गधे के मालिक के बारे में जानकारी देगा उसको इनाम दिया जाएगा। (RZ)