यमनी फ़ोर्सेज़ ने इमिरात के युद्धपोत को ध्वस्त किया, अलमसीरा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i24928-यमनी_फ़ोर्सेज़_ने_इमिरात_के_युद्धपोत_को_ध्वस्त_किया_अलमसीरा
यमनी फ़ोर्सेज़ ने संयुक्त अरब इमारात के एक युद्धपोत को लाल सागर के तटवर्ती शहर मुख़ा के तट से दूर ध्वस्त कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०१, २०१६ ०८:१२ Asia/Kolkata
  • इस फ़ाइल फ़ोटो में एक मीज़ाईल अतिक्रमणकारी सऊदी अरब के ख़िलाफ़ यमनी फ़ोर्सेज़ द्वारा फ़ायर होने के कुछ ही क्षण बाद
    इस फ़ाइल फ़ोटो में एक मीज़ाईल अतिक्रमणकारी सऊदी अरब के ख़िलाफ़ यमनी फ़ोर्सेज़ द्वारा फ़ायर होने के कुछ ही क्षण बाद

यमनी फ़ोर्सेज़ ने संयुक्त अरब इमारात के एक युद्धपोत को लाल सागर के तटवर्ती शहर मुख़ा के तट से दूर ध्वस्त कर दिया।

अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह और उसके घटक बल ने शनिवार तड़के रॉकेट द्वारा कार्यवाही में इस युद्धपोत को तबाह कर दिया। मुख़ा तइज़ प्रांत का तटवर्ती शहर है।

 

एक सैन्य सूत्र ने कहा कि यमनी फ़ोर्सेज़ ने संयुक्त अरब इमारात के इस युद्धपोत को कई रॉकेट मार कर तबाह कर दिया। यह इमारात की नौसेना का युद्धपोत था और रिपोर्ट के अनुसार यह समुद्री सुरंग का पता लगाने, कार्यवाही नियंत्रित करने, सैनिकों और उपकरणों को लाने-ले जाने जैसे कई काम करने में सक्षम था। यह युद्धपोत इससे पहले अमरीकी नेवी की संपत्ति था।

 

अंसारुल्लाह के संघर्षकर्ता जो यमनी सैनिकों के साथ मिल कर सऊदी अतिक्रमण का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, अब तक दुश्मन के कई युद्धपोत और नौकाओं को ध्वस्त कर चुके हैं। (इस बारे में और ब्योरे का इंतेज़ारा है) (MAQ/N)