दाइश ने इराक़ को अरबों डालर का नुक़सान पहुंचायाः अलएबादी
इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश ने देश को अरबों डालर की क्षति पहुंचाई है।
हैदर अलएबादी ने कहा कि दाइश ने इराक़ को 35 अरब डालर से अधिक की क्षति पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि दाइश ने योजनाबद्ध ढंग से इराक़ के तेल कुओं पर हमले करके उन्हें बहुत नुक़सान पहुंचाया।
इसी बीच इराक़ के पुनर्रनिर्माण विभाग के प्रमुख ने कहा कि दाइश द्वारा क्षतिग्रस्त किये गए क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए कम से कम 14 अरब डालर की आवशयक्ता है।
ज्ञात रहे कि पिछले 27 महीनों से इराक के बहुत से क्षेत्र आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण में हैं। अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों ने दाइश ने भारी जनसंहार और रक्तपात किया है। इसके अतिरिक्त इस ख़ूंख़ार गुट ने कई धार्मिक स्थलों और एेतिहासिक इमारतों को भी ध्वस्त किया है। हालिया कुछ महीनों के दौरान इराक़ी सेना और वहां के स्वयंसेवी बलों ने दाइश के नियंत्रण वाले बहुत से क्षेत्रों को स्वतंत्र करा लिया है।