फ़िलिस्तीन को ईरान के समर्थन की आवश्यकताः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i25018-फ़िलिस्तीन_को_ईरान_के_समर्थन_की_आवश्यकताः_हमास
प्रतिरोध संगठन हमास ने कहा है कि फ़िलिस्तीन को ईरान के समर्थन की आवश्यकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०२, २०१६ ०६:०२ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन को ईरान के समर्थन की आवश्यकताः हमास

प्रतिरोध संगठन हमास ने कहा है कि फ़िलिस्तीन को ईरान के समर्थन की आवश्यकता है।

हमास के एक वरिष्ठ नेता इस्माईल रिज़वान ने ईरान के साथ फ़िलिस्तीनी गुटों के संबन्धों के जारी रहने पर बल देते हुए कहा कि अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए फ़िलिस्तीन को इस्लामी गणतंत्र ईरान की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि हमास का किसी भी रूप में मुस्लिम ब्रदरहुट से संबन्ध नहीं है।  इस्माईल रिज़वान ने कहा कि हमास के भीतर कोई मतभेद नहीं है।  उन्होंने कहा कि हमास ने सभी गुटों को धार्मिक उन्माद से बचने की सलाह देते हुए उदारवादी सोच को अपनाने का आह्वान किया है।