रोमादी में दाइश के 30 आतंकी ढेर हुए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i25045-रोमादी_में_दाइश_के_30_आतंकी_ढेर_हुए
इराक़ के अंबार प्रांत के रोमादी शहर के उत्तरी भाग में हवाई कार्यवाही में दाइश के 30 आतंकी ढेर हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०२, २०१६ १२:४५ Asia/Kolkata
  • रोमादी में दाइश के 30 आतंकी ढेर हुए

इराक़ के अंबार प्रांत के रोमादी शहर के उत्तरी भाग में हवाई कार्यवाही में दाइश के 30 आतंकी ढेर हुए।

अलआलम के अनुसार, अंबार अभियान के कमान्डर जनरल इस्माईल महलावी ने रविवार को बताया कि उत्तरी रोमादी में यह हवाई कार्यवाही हुयी जिसमें 30 आतंकी मारे गए। उन्होंने समाचार एजेंसी सूमरिया न्यूज़ को बताया, “इराक़ी वायु सेना व अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ के युद्धक विमानों ने आज रोमादी शहर के उत्तर में स्थित अलबू अली अलजासिम द्वीप में दाइश के ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें 30 दाइशी मारे गए।”

उन्होंने बताया कि सैनिक तोपख़ानों और युद्धक विमानों के साथ अलबू अली अलजासिम को आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। (MAQ/N)