यमन में इमारात का युद्धपोत ध्वस्त हुआ + वीडियो
Oct ०२, २०१६ १३:२० Asia/Kolkata
यमन युद्ध से जुड़े सूचना आयोग ने यमनी फ़ोर्सेज़ द्वारा संयुक्त अरब इमारात के युद्धपोत के निशाना बनने और उसके ध्वस्त होने की फ़िल्म प्रकाशित की है।
अलआलम के अनुसार, संयुक्त अरब इमारात का यह अतिक्रमणकारी युद्धपोत शनिवार तड़के तइज़ के तट से दूर ध्वस्त हुआ। वीडियो क्लिप में इमारात के युद्धपोत में तेज़ी से लगती आग का दृश्य दिखाया गया है। अतिक्रमणकारी सऊदी गठबंधन ने इस बात को स्वीकार किया लेकिन कार्यवाही में युद्धपोत को पहुंचे नुक़सान के बारे में कुछ नहीं कहा।
इसी प्रकार यमनी फ़ोर्सेज़ ने सऊदी अरब के अतिक्रमणकारी हमलों के जवाब में जौफ़ प्रांत में सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें कई किराए के सैनिक मारे गए। (MAQ/N)
टैग्स