नूरी मालेकी ने दी इराक़ में राजनैतिक विद्रोह की चेतावनी
इराक़ के क़ानून की सरकार गठबंधन के प्रमुख ने इस देश में दाइश की पराजय के बाद राजनैतिक विद्रोह के बारे में चेतावनी दी है।
सूमरिया न्यूज़ के अनुसार, नूरी मालेकी ने जो क़ानून के गठबंधन के प्रमुख और इराक़ के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं, कर्बला में स्वयंसेवी बल हश्दुश शाबी और सशस्त्र बलों के समर्थन में आयोजित समारोह में कहा कि भ्रष्टाचार से संघर्ष सिर्फ़ नारों से नहीं हो सकता बल्कि भ्रष्टाचारियों के मुक़ाबले में डटना और शासन का समर्थन करना चाहिए।
उन्होंने इसी प्रकार चरमपंथियों के मुक़ाबले में डटने पर बल देते हुए कहा कि क़ानून की ख़िलाफ़वर्ज़ी से देश डूब जाएगा।
नूरी मालेकी ने इराक़ में सेना और स्वयंसेवी बल की सफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सफलताओं ने दुश्मन की इराक़ को बांटने की चाल को नाकाम बना दिया है। (MAQ/N)