यमन में 72 घण्टे के युद्ध विराम पर सहमति
यमन में युद्धरत पक्षों के बीच 72 साल के युद्धविराम पर सहमति बनी है।
यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत इस्माईल वलद अश्शैख अहमद ने बताया है कि संधर्षरत पक्षों ने 72 घण्टों के युद्ध विराम पर सहमति की है।
अलमयादीन टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार राष्टसंघ के विशेष दूत और अंसारुल्लाह एवं अली अब्दुल्लाह सालेह के बीच हुई भेंट में युद्ध विराम के बारे में सहमति बनी है। यमन के मामल में राष्ट्रसंघ के विशेष दूत ने कहा है कि संघर्ष विराम की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम कराने वाली समिति ने अपने काम शुरू कर दिया है और तारीख़ की घोषणा बाद में की जाएगी।
ज्ञात रहे कि इससे पहले अप्रैल सन 2016 को कुवैत की मध्यस्तता से यमन में संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी किंतु सऊदी अरब द्वारा लगातार बमबारी करने से वह संघर्ष विराम टूट गया था।