यूरोपीय संघ ने ज़ायोनी काॅलोनियों के निर्माण की निंदा की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i25564-यूरोपीय_संघ_ने_ज़ायोनी_काॅलोनियों_के_निर्माण_की_निंदा_की
यूरोपीय संघ ने फ़िलिस्तीनी क्षेत्र में नई ज़ायोनी काॅलोनियों के निर्माण की इस्राईल की कोशिशों की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०१६ १३:०० Asia/Kolkata
  • यूरोपीय संघ ने ज़ायोनी काॅलोनियों के निर्माण की निंदा की

यूरोपीय संघ ने फ़िलिस्तीनी क्षेत्र में नई ज़ायोनी काॅलोनियों के निर्माण की इस्राईल की कोशिशों की निंदा की है।

यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों की प्रभारी फ़ेड्रिका मोगरीनी के कार्यालय से जारी होने वाले बयान में कहा गया है कि पश्चिमी तट में 98 नए घर बनाने की ज़ायोनी शासन की कोशिश से पता चलता है कि यह शासन अब भी ज़ायोनी काॅलोनियों के निर्माण की नीति जारी रखे हुए है। इस बयान के अनुसार नई काॅलोनियों के निर्माण से रामल्लाह और नाबलुस एक दूसरे से अलग हो जाएंगे और इससे भविष्य में एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश के गठन की संभावना समाप्त हो जाएगी। यूरोपीय संघ के बयान के अनुसार नई काॅलोनियों का निर्माण, अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के अनुसार अवैध है।

 

इससे पहले अमरीका, रूस, संयुक्त राष्ट्र संघ और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों पर आधारित गुट चार ने भी फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में नई ज़ायोनी काॅलोनियों के निर्माण की इस्राईल की कोशिशों का कड़ा विरोध करते हुए चेतावनी दी थी कि यह कार्यवाही, शांति स्थापना के मार्ग में रुकावट है। इस गुट ने जुलाई में एक रिपोर्ट में ज़ायोनी शासन से मांग की थी कि वह अतिग्रहित क्षेत्रों में काॅलोनियों का निर्माण बंद करे। (HN)