यमनी सेना की जवाबी कार्यवाही, 25 सऊदी सैनिक ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i25693-यमनी_सेना_की_जवाबी_कार्यवाही_25_सऊदी_सैनिक_ढेर
यमन पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमलों के जवाब में यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने जीज़ान में व्यापक हमला करके सऊदी अरब के 25 सैनिकों और दसियों अन्य को मौत के घाट उतार दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०१६ १६:३८ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना की जवाबी कार्यवाही, 25 सऊदी सैनिक ढेर

यमन पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमलों के जवाब में यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने जीज़ान में व्यापक हमला करके सऊदी अरब के 25 सैनिकों और दसियों अन्य को मौत के घाट उतार दिया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, यमन के रक्षामंत्रालय ने जीज़ान के अलख़ूबा क्षेत्र में सेना और स्वयं सेवी बलों के हमलों में 25 सऊदी सैनिकों के मारे जाने और दसियों अन्य के घायल होने की सूचना दी है। अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, यमन के रक्षामंत्रालय ने घोषणा की है कि सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के जीज़ान प्रांत पर हमला किया जिसमें सऊदी अरब के 25 सैनिक मारे गये और दसियों अन्य घायल हुए है।

यमन के एक सैन्य सूत्र ने बताया कि सऊदी अरब की सेना और यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के मध्य जीज़ान की अलकरस सैन्य छावनी में भीषण झड़पें हुईं जिसमें बड़ी संख्या में सऊदी सैनिक मारे गये और कई अन्य घायल हुए हैं।

यमन की सेना की यह कार्यवाही, जीज़ान प्रांत की अलकरस और अलक़र्न सैन्य छावनी में हुई। यह कार्यवाही शनिवार की रात सऊदी अरब के युद्धक विमानों की शोक सभा की गयी बमबारी के जवाब में की गयी है। (AK)