ज़ायोनी शासन से संघर्ष का नया चरण शुरू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i25759-ज़ायोनी_शासन_से_संघर्ष_का_नया_चरण_शुरू
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन ने ज़ायोनी शासन से संघर्ष का नया चरण आरंभ करने का आह्वान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १०, २०१६ १४:१९ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी शासन से संघर्ष का नया चरण शुरू

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन ने ज़ायोनी शासन से संघर्ष का नया चरण आरंभ करने का आह्वान किया है।

हमास के प्रवक्ता होसाम बदरान ने क़ुद्स इंतेफ़ाज़ा के दूसरे वर्ष में प्रविष्ट हो जाने की ओर संकेत करते हुए पश्चिमी तट के संघर्षकर्ताओं को अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी शासन से संघर्ष का नया चरण शुरू करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि मस्जिदुल अक़सा के अनादर या इस पवित्र स्थान के सेवकों से दुर्व्यवहार का प्रतिरोधकर्ताओं की ओर से कड़ा जवाब दिया जाएगा।

 

होसाम बदरान ने अतिग्रहित बैतुल मुक़द्दस में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की कार्यवाही को, जिसमें दो ज़ायोनी हताहत और छः अन्य घायल हो गए थे, प्रतिरोध की ओर से इस्राईली शत्रु को दिया गया स्पष्ट संदेश बताया और कहा कि इन बलिदानों का फल इंतेफ़ाज़ा व प्रतिरोध के रूप में सामने आया है और अब इन्हें रोकना किसी के लिए भी संभव नहीं है। (HN)