ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i25888-ज़ायोनी_सैनिकों_की_फ़ायरिंग_में_एक_फ़िलिस्तीनी_शहीद
ज़ायोनी सैनिकों ने बैतुल मुक़द्दस में एक फ़िलिस्तीनी युवा को शहीद कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १२, २०१६ १२:४३ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी शहीद

ज़ायोनी सैनिकों ने बैतुल मुक़द्दस में एक फ़िलिस्तीनी युवा को शहीद कर दिया है।

फ़िलिस्तीन के सूचना केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने बैतुल मुक़द्दस में स्थित सिलवान नामक क्षेत्र पर हमला कर दिया जिसके बाद ज़ायोनी सैनिकों और फ़िलीस्तीनी युवाओं के बीच झड़प शुरू हो गई। ज़ायोनी सैनिकों की गोलीबारी में एक फ़िलिस्तीनी जवान शहीद हो गया। इस झड़प में पांच फ़िलिस्तीनी घायल भी हुए हैं। फ़िलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि शहीद होने वाला युवा ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में घायल हो गया था लेकिन इस्राईली सैनिकों ने सिलवान को घेर कर उस युवा तक सहायता नहीं पहुँचने दी और अधिक ख़ून बह जाने के कारण वह शहीद हो गया।

 

उधर ज़ायोनी सैनिकों ने उत्तरी बैतलहम में स्थित आयदा शरणार्थी शिविर से छः फिलिस्तीनी बच्चों का अपहरण कर लिया है। ज़ायोनी सैनिकों ने इसी तरह नाबलुस में फ़िलीस्तीनी बंदी अमजद अलीवी के घर को ध्वस्त कर दिया जिस पर ज़ायोनी सैनिकों और फ़िलिस्तीनियों के बीच गंभीर झड़पें हुईं। इस झड़प में ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी घायल हो गया है। (HN)