दाइश के गढ़ में उसके विरुद्ध हमले तेज़
इराक़ के नैनवा में दाइश के आतंकवादियों के विरुद्ध जनता ने विद्रोह आरंभ कर दिया है।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के नैनवा प्रांत के कुछ क्षेत्रों में लोगों ने दाइश के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिये हैं।
प्राप्त रिपोर्ट केअनुसार नैनवा प्रांत के अल़कियारा क्षेत्र के लोगों ने गुरूवार की रात दाइश के कुछ टैंटों में आग लगा दी तथा पास खड़े दाइश के दो वाहनों को भी जलाकर राख कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और दाइश के बीच झड़पें हुईं जिनमें दोनो ओर से लोग मारे गए। इस घटना के बाद से दाइश के आतंकवादियों के बीच भय व्याप्त है और वह इस घटना को अपने लिए ख़तरे के रूप में देख रहे हैं। यही कारण है कि दाइशी इस क्षेत्र को छोड़कर भाग रहे हैं।
ज्ञात रहे कि दाइश के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में अब इस आतंकवादी गुट के विरुद्ध तेज़ी से आवाज़ें उठने लगी हैं और कई स्थानों पर लोगों ने दाइश के विरुद्ध हमले किये हैं।