यमनी बलों ने सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i26143-यमनी_बलों_ने_सऊदी_अरब_के_सैन्य_ठिकानों_को_निशाना_बनाया
यमन की सेना के तोपख़ाने और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के दक्षिण में इस देश के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०१६ १४:१८ Asia/Kolkata
  • यमनी बलों ने सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया

यमन की सेना के तोपख़ाने और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के दक्षिण में इस देश के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

अलमसीरा टीवी के अनुसार यमन की सेना के तोपख़ाने और स्वयं सेवी बलों ने शुक्रवार की रात सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र जीज़ान में बुर्ज दुख़ान नामक सऊदी अरब की सैन्य छावनी को ध्वस्त कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप अनेक सऊदी सैनिक हताहत व घायल हो गए। इन बलों ने इसी तरह शुक्रवार को भी जीज़ान के मलहमा क्षेत्र में एक सऊदी सैनिक को मार गिराया था।

 

इस बीच यमन के सैन्य सूत्रों ने शनिवार को बताया है कि सेना और स्वयं सेवी बलों ने शुक्रवार को उत्तरी यमन के सीमावर्ती क्षेत्र में सऊदी एजेंटों के ख़िलाफ़ एक विशेष कार्यवाही की जिसमें कम से कम चालीस सऊदी एजेंट मारे गए। उधर सऊदी युद्धक विमानों ने शुक्रवार को यमन के कई क्षेत्रों पर बमबारी की। (HN)