सनआ जनसंहार के ज़िम्मेदारों को सज़ा दी जाएः इराक़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i26281-सनआ_जनसंहार_के_ज़िम्मेदारों_को_सज़ा_दी_जाएः_इराक़
इराक़ के विदेशमंत्रालय ने अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से मांग की है कि सनआ जनसंहार के ज़िम्मेदारों को सज़ा दिलाने के लिए वह आगे आए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct १७, २०१६ ०९:३६ Asia/Kolkata
  • सनआ जनसंहार के ज़िम्मेदारों को सज़ा दी जाएः इराक़

इराक़ के विदेशमंत्रालय ने अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से मांग की है कि सनआ जनसंहार के ज़िम्मेदारों को सज़ा दिलाने के लिए वह आगे आए।

इराक़ी विदेशमंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यमन की राजधानी सनआ में किये जाने वाले जनसंहार की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।  रविवार को जारी किये जाने वाले इस बयान में कहा गया है कि सनआ जनंसहार ने यह सिद्ध कर दिया है कि इसको अंजाम देने वालों के निकट निर्दोष नागरिकों का कोई महत्व नहीं है।

इस बयान में विश्व समुदाय से मांग की गई है कि वह इस जनसंहार के आरोपियों को सज़ा दिलाने में गंभीरता से काम ले और ज़िम्मेदारों को कठोर दंड दिलवाए।

इराक़ी विदेशमंत्रालय के बयान में यमन में हर प्रकार के सैन्य हस्तक्षेप का विरोध करते हुए यमन संकट के शांतिपूर्ण समाधाना की मांग की गई है।