यमनी बलों की कार्यवाही में कई सऊदी एजेन्ट ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i26347-यमनी_बलों_की_कार्यवाही_में_कई_सऊदी_एजेन्ट_ढेर
यमन के स्वयं सेवी बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सऊदी अरब के एजेन्टो के ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १७, २०१६ १५:४१ Asia/Kolkata
  • यमनी बलों की कार्यवाही में कई सऊदी एजेन्ट ढेर

यमन के स्वयं सेवी बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सऊदी अरब के एजेन्टो के ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं।

अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, यमन की सेना और स्वयं सेवी बल ने यमन पर सऊदी अरब के हमलों के जवाब में नजरात प्रांत में स्थित अलख़ज़रा पास पर सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर 40 मीज़ाइल फ़ायर किए। इन हमलों में सऊदी अरब के बहुत से एजेन्ट हताहत व घायल हुए हैं। सऊदी अरब के दक्षिणी में असीर और जीज़ान प्रांतों पर भी सेना ने भीषण हमले किए। इन हमलों में सऊदी अरब के पांच सैनिक मारे गये जबकि 10 से अधिक घायल हुए हैं।

 

उधर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने दक्षिणी यमन के तइज़ प्रांत में ख़ालिद सैन्य छावनी सहित विभिन्न आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी की जिसमें किसी के भी हताहत होने के बारे में कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। (AK)