यमन में सऊदी अरब के विरुद्ध व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i26728-यमन_में_सऊदी_अरब_के_विरुद्ध_व्यापक_विरोध_प्रदर्शन_जारी
हज़ारों यमन वासियों ने सनआ में सऊदी अरब के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०१६ १२:३२ Asia/Kolkata
  • यमन में सऊदी अरब के विरुद्ध व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी

हज़ारों यमन वासियों ने सनआ में सऊदी अरब के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किये।

अलमसीरा टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार हज़ारों यमन वासियों ने सनआ में सऊदी विरोधी प्रदर्शन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से अपने देश में सऊदी अरब के हमलों को रुकवाने की मांग की। उधर यमन के बहुत से जनसंगठनों ने सऊदी हमले के विरुद्ध प्रतिरोध पर बल देते हुए अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय से मांग की है कि वह निर्दोष यमन वासियों पर सऊदी अरब के आक्रमण की जांच करे।

 

इसी बीच यह सूचना मिली है कि यमन के स्वयंसेवी बलों ने शनिवार को देश के उत्तरी प्रांत अलजौफ़ की ओर सऊदी अरब की प्रगति को विफल बना दिया जिसके कारण अतिक्रमणकारी पीछे हटने पर बाध्य हुए। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अलजौफ़ प्रांत में सऊदी अरब के हवाई आक्रमण में अंसारुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर "फ़ाएज़ अलक़तवानी"  मारे गए। (HN)