इराक़ी सुरक्षा बलों को होशियार रहना चाहिएः आयतुल्लाह सीस्तानी
इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह सीस्तानी ने मूसिल सिटी के अभियान के दौरान इराक़ी सुरक्षा बलों की होशियारी पर बल दिया है।
सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरू सैयद अली सीस्तानी ने मूसिल सिटी में दाइश के आतंकियों के मुक़ाबले में इराक़ी सेना की सफलताओं पर बधाई देते हुए निरंतर सफलताओं के लिए प्रयास करने और आम नागरिकों का समर्थन करने पर बल दिया है।
इसी मध्य इराक़ी सेना के एक स्नाइपर ने मूसिल सिटी में एक युवा की गर्दन मारने में व्यस्त दाइश के एक जल्लाद को मौत के घाट उतार दिया।
दूसरी ओर अलमयादीन टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि आतंकी गुट दाइश ने दक्षिणी मूसिल सिटी के शूरा नामक क्षेत्र के निकट स्थित गांव के तीन सौ लोगों का गांव के स्वतंत्र होने से पहले अपहरण कर लिया।
आतंकी गुट दाइश ने इसी प्रकार दक्षिणी मूसिल सिटी के हम्माम अलील क्षेत्र के गांव के 15 युवाओ को गोलियों से भून दिया।
सोमवार को मूसिल सिटी की स्वतंत्रता का अभियान आरंभ सातवें दिन में प्रविष्ट हो गया है और इराक़ी सेनाएं निरंतर सफलताएं प्राप्त कर रही हैं। (AK)