यमन, विभिन्न क्षेत्रों पर सेना की बमबारी जारी
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने युद्धक विराम के बाजवूद यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी की है।
अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने रविवार की सुबह युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए यमन की राजधानी सनआ के विभिन्न क्षेत्रों और दैलमी हवाई अड्डे पर बमबारी की।
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने तइज़ प्रांत के अलमख़ा और हूबान शहरों पर भी बमबारी की है। उसके अतिरिक्त हुदैदा प्रांत के अलकसीब क्षेत्र के नौसेना के अड्डे और हज्जा प्रांत के शहर अबस पर भी हमले किए हैं।
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने भी यमन पर सऊदी गठबंधन के हमलों के जवाब में सऊदी अरब के क्षेत्र जीज़ान में सऊदी सेना के ठिकानों को मीज़ाइल हमलों का निशाना बनाया जिसमें कई सऊदी एजेन्ट मारे गये और घायल हुए।
सऊदी अरब एक एेसे समय में यमन में युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है जब यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत इस्माईल वलद शैख़ युद्ध विराम की सीमा में वृद्धि का प्रयास कर रहे हैं। (AK)