तुर्की सैनिक के साथ होगा दाइश जैसा बरतावः इराक़ी कमांडर
इराक़ की स्वयंसेवी सेना के उप कमांडर ने कहा है कि तुर्की के सैनिकों के साथ वैसा ही व्यवहार होगा जैसा दाइश के साथ हो रहा है।
कमांडर अबू मेहदी अलमोहंदिस ने कहा है कि इराक़ की भूमि में मौजूद तुर्की के सैनिकों के साथ ठीक वैसा ही व्यवहार किया जाएगा जैसाकि इस समय हम दाइश के आतंकवादियों के साथ कर रहे हैं।
उन्होंने रविवार को कहा कि इराक़ की धरती के भीतर तुर्क सैनिक, अतिक्रमणकारी हैं अतः उनके साथ दाइश के आतंकवादियों जैसा ही व्यवहार किया जाएगा। इराक़ी स्वयंसेवी कमांडर ने कहा कि हम उनके निबट लेंगे। इससे पहले इराक़ के प्रधानमंत्री ने मूसिल की स्वतंत्रता के लिए चलाए जाने वाले अभियान में तुर्की की ओर से इसमें भाग लेने के अनुरोध को ठुकरा दिया था। हैदर अलएबादी ने कहा था कि एक पड़ोसी देश होने के नाते हम तुर्की का सम्मान करते हैं किंतु मूसिल का मामला इराक़ का आंतरिक मामला है।
ज्ञात रहे कि बग़दाद ने अंकारा से कई बार मांग की है कि वह इराक़ी क्षेत्र में मौजूद अपने सैनिकों को वापस बुला ले किंतु तुर्की के इस बारे में अभी तक कोई सकारात्मक उत्तर नहीं दिया है।