जॉर्डन ने दी इराक़ में सैन्य हस्तक्षेप की धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i26875-जॉर्डन_ने_दी_इराक़_में_सैन्य_हस्तक्षेप_की_धमकी
जार्डन ने इस बात के प्रति चिंता व्यक्त की है कि इराक़ युद्ध उसकी सीमा की ओर बढ़ रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २४, २०१६ ०७:४१ Asia/Kolkata
  • जॉर्डन ने दी इराक़ में सैन्य हस्तक्षेप की धमकी

जार्डन ने इस बात के प्रति चिंता व्यक्त की है कि इराक़ युद्ध उसकी सीमा की ओर बढ़ रहा है।

अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार जार्डन के रक्षामंत्रालय ने चेतावनी दी है कि दाइश और इराक़ के बीच जारी लड़ाई यदि इस देश की सीमा तक पहुंचती है तो फिर वह सैन्य हस्तक्षेप कर सकता है।

जार्डन के एक सैन्य अधिकारी ने बताया है कि उनका देश, इराक़ से मिलने वाली सीमा पर स्थित अर्रतबा नगर में होने वाली झड़पों पर बहुत नज़दीक से नज़र रखे हुए है।  उन्होंने कहा कि यह झड़पें यदि जार्डन तक पहुंचती हैं तो फिर हमें सैन्य हस्तक्षेप करना पड़ेगा।

इसी बीच प्रेस टीवी ने रिपोर्ट दी है कि दाइश के आतंकवादियों ने इराक़ के सीमावर्ती नगर अर्रतबा में हमले किये हैं।  अर्रतबा नगर के गवर्नर के अनुसार दाइश के कुछ आतंकवादी इस नगर में घुस आए हैं जिनसे सुरक्षा बलों की झड़पें चल रही हैं।  उन्होंने बताया कि दाइश के आतंकवादियों ने अर्रतबा नगर में तीन ओर से हमला किया है जिसके बाद सुरक्षाबल स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उनका मुक़ाबला कर रहे हैं।

कुछ जानकारों का कहना है कि मूसिल अभियान में इराक़ी सुरक्षाबलों के हाथों मिलने वाली भारी पराजय के बाद दाइश के आतंकवादियों ने यह नई चाल चली है।