जानिए दाइश अब कैसे करेगा सेना की चेकपोस्टों पर आत्मघाती हमले ?
सुरक्षाबलों से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए दाइश के आत्मघातियों ने अपना हलिया बदलना आरंभ कर दिया है।
इराक़ के स्वयंसेवी बलों के कमांडर उदेइ अलख़दरान ने बताया है कि दाइश के आत्मघाती स्वयं को सुरक्षाबलों की नज़रों से बचाने के लिए अपना हुलिया बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबी दाढ़ी और लंबे बाल रखने वाले आतंकवादी अपने बाल और दाढ़ी कटवाकर आधुनिक डिज़ाइन के कपड़े पहन रहे है ताकि आत्मघाती कार्यवाही करते समय उनपर कोई शक न कर सके।
इस कमांडर के अनुसार बाक़ूबा से 11 किलोमीटर दूर उत्तर में क़रातपे नामक क्षेत्र की चेकपोस्ट पर दाइश का एक आत्मघाती मारा गया जो आधुनिक फैशन के कपड़े पहनकर सुरक्षाबलों की नज़रों से बचते हुए आत्मघाती कार्यवाही करना चाहता था किंतु इराक़ी सुरक्षाबलों ने बड़ी चतुराई से उसकी चाल को विफल बना दिया। उन्होंने कहा कि दियाला में अबतक दाइश के तीन एेसे आत्मघाती मारे जा चुके हैं जो फैश्नेबिल कपड़े पहनकर आत्मघाती कार्यवाही करने जा रहे थे।