जीज़ान और असीर में 4 सऊदी सैनिक ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i27574-जीज़ान_और_असीर_में_4_सऊदी_सैनिक_ढेर
यमन पर सऊदी अरब के जारी हमले के जवाब में यमनी फ़ोर्सेज़ की कार्यवाही में 4 सऊदी सैनिक मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०१६ १२:४१ Asia/Kolkata
  • जीज़ान और असीर में 4 सऊदी सैनिक ढेर

यमन पर सऊदी अरब के जारी हमले के जवाब में यमनी फ़ोर्सेज़ की कार्यवाही में 4 सऊदी सैनिक मारे गए।

अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, मंगलवार को यमनी सेना ने सऊदी अरब के असीर क्षेत्र में स्थित मजाज़ा सैन्य छावनी पर मीजाईल से कार्यवाही की, जिसमें 3 सैनिक मारे गए।

इस रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सेना के स्नाइपरों ने जीज़ान के ख़ूबा इलाक़े में स्थित फ़रीज़ा छावनी पर कार्यवाही की जिसमें एक सऊदी सैनिक मारा गया।

इस बीच यमनी स्नाइपरों ने मंगलवार को जौफ़ प्रांत में यमन के इस्तीफ़ा दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी के किराए के 3 सैनिकों को ढेर कर दिया।

इसी प्रकार यमनी फ़ोर्सेज़ ने जौफ़ प्रांत के हज़्म सेक्टर में उस स्थान पर कैट्यूशा रॉकेट मारा, जहां सऊदी अरब के भाड़े के सैनिक इकट्ठा थे।

इस रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सेना और अंसारुल्लाह के स्वयंसेवियों ने असीर क्षेत्र में स्थित सायला सैन्य छावनी के वॉच टावर को ध्वस्त कर दिया। (MAQ/N)