लेबनान के मज़बूत होने से फ़िलिस्तीन मज़बूत होगा, हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i27583-लेबनान_के_मज़बूत_होने_से_फ़िलिस्तीन_मज़बूत_होगा_हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने मीशल औन के लेबनान के नए राष्ट्रपति चुने जाने पर लेबनानी सरकार और राष्ट्र को बधाई दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०१६ १३:१० Asia/Kolkata
  • लेबनान के मज़बूत होने से फ़िलिस्तीन मज़बूत होगा, हमास

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने मीशल औन के लेबनान के नए राष्ट्रपति चुने जाने पर लेबनानी सरकार और राष्ट्र को बधाई दी।

फ़िलिस्तीन इन्फ़ॉर्मेशन सेंटर के अनुसार, बैरूत में हमास के प्रतिनिधि अली बरका ने लेबनान में राष्ट्रीय एकता क़ायम करने और लेबनानी व फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के बीच बेहतरीन संबंध बनाने में हमास आंदोलन की रूचि पर बल दिया।  उन्होंने कहा कि लेबनान के मज़बूत होने से फ़िलिस्तीन मज़बूत होगा।

लेबनानी संसद ने सोमवार को मीशल औन को नए राष्ट्रपति के रूप में चुना। वे लेबनान के सुधार व बदलाव धड़े के अध्यक्ष हैं। लेबनान में लगभग ढाई साल राष्ट्रपति का पद ख़ाली पड़ा था। मीशल औन ने सोमवार को तेरहवें राष्ट्रपति के रूप में लेबनानी सांसदों के सामने शपथ ग्रहण किया।

बैरूत में हमास के प्रतिनिधि ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय और अरब हल्क़ों में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र और उसकी आकांक्षाओं का समर्थन करने से अतिग्रहित फ़िलिस्तीन की भूमि की आज़ादी और विस्थापित फ़िलिस्तीनियों की वतन वापसी की प्रक्रिया तेज़ हो जाएगी। (MAQ/N)