अतातुर्क एयरपोर्ट पर पुलिस ने गोली चलायी, मोटर सवार गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i27976-अतातुर्क_एयरपोर्ट_पर_पुलिस_ने_गोली_चलायी_मोटर_सवार_गिरफ़्तार
तुर्की के इस्तांबोल के अतातुर्क एयरपोर्ट पर एक मोटर सवार पर उस समय गोली चलायी जब उसने चेकप्वाइंट पर रुकने से मना किया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov ०६, २०१६ ११:२२ Asia/Kolkata
  • इस्तांबोल का अतातुर्क हवाई अड्डा(फ़ाइल फ़ोटो)
    इस्तांबोल का अतातुर्क हवाई अड्डा(फ़ाइल फ़ोटो)

तुर्की के इस्तांबोल के अतातुर्क एयरपोर्ट पर एक मोटर सवार पर उस समय गोली चलायी जब उसने चेकप्वाइंट पर रुकने से मना किया।

मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति हुआ और उसे गिरफ़्तार कर लिया गया जबकि दूसरे को पुलिस ने थोड़ी देर पीछा करके पड़क लिया। यह घटना रविवार तड़के घटी। इस घटना में किसी पुलिसकर्मी या आम लोगों में से किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन इस दौरान एयरपोर्ट जाने-आने वाला ट्रैफ़िक थोड़ी देर के लिए बाधित रहा। इस घटना से उड़ान के निर्धारित समय पर कोई असर नहीं पड़ा।

अलग रिपोर्ट में आया है कि एक बंदूक़धारी एयरपोर्ट के मुख्य द्वार से घुसने में सफल रहा लेकिन एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों के साथ फ़ायरिंग के बाद पकड़ लिया गया।

 

ज्ञात रहे जून 2016 में इसी हवाई अड्डे पर दाइश के हमले में कम से कम 41 लोग हताहत और 240 से ज़्यादा घायल हुए थे।

पिछले साल तुर्की में श्रंख्लाबद्ध आतंकवादी हमले हुए हैं, जिसमें कई इस्तांबोल में हुए। तुर्की को दाइश और कुर्द मिलिटेंट्स की ओर से ख़तरा है।

शुक्रवार को तुर्की के दक्षिण-पूर्वी शहर दियारबक्र के केन्द्र में एक धमाका हुआ जिसमें कम से कम 11 लोग हताहत हुए। इस घटना के बाद अंकारा की फ़ोर्स और कुर्द मिलिटेंट्स के बीच तनाव पैदा हो गया है। (MAQ/N)