पूर्वी मूसिल के स्वतंत्र क्षेत्रों में सेना का सफ़ाई अभियान जारी
इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों ने पूर्वी मूसिल के स्वतंत्र क्षेत्रों में सेना का सफ़ाई अभियान जारी है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, नैनवा अभियान के कमान्डर अब्दुल अमीर यारल्लाह ने शनिवार को बताया कि इराक़ की फ़ेडरल पुलिस और अन्य बलों ने दक्षिण पश्चिमी मूसिल के हम्माम अलअलील रणनैतिक क्षेत्र सहित छह अन्य गांवों को स्वतंत्र करा लिया है।
यारल्लाह ने बल दिया कि दक्षिणपूर्वी मूसिल के छोर से सेना शहर के पूर्वी क्षेत्र में प्रविष्ट हो गयी है और उन्होंने आतंकवाद निरोधक दल के साथ मिलक करामा, अलमलाइन, अलख़ज़रा, ज़हरा और इंतेसार के क्षेत्रो में रास्तों और इमारतों से आतंकियों को खदेड़ने का अभियान जारी रखे हुए हैं।
नैनवा प्रांत के एक कमान्डर ने कहा कि मूसिल के उत्तरी छोर में स्वयं सेवी बलों ने सात अन्य गांवों को स्वतंत्र करा लिया है और आतंकवाद निरोधक टीम क्षेत्र में लगे बमों को निष्क्रिय करने में व्यस्त है।
इसी मध्य इराक़ी सेना के एक कमान्डर फ़हमी अब्बास ने कहा है कि मूसिल शहर में सेना की प्रगति के साथ आतंकी गुट दाइश ने छह सौ कुत्तों के पट्टे में बम लगाकर ताकि वह जैसे ही सेना के निकट पहुंचे उन्हें दूर से धमाके से उड़ा दें।
इराक़ी सेना ने एलान किया कि 17 अक्तूबर से 2016 को आरंभ होने वाले अभियान से अब तक दाइश के आतंकी 100 से अधिक कार्यवाही कर चुके हैं ताकि सेना की प्रगति को रोक सकें। (AK)